7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पहेली लीला: ‘सैयां सुपरस्टार…’ गाने में सनी का देसी लुक 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की आगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' का नया गाना 'सैयां सुपरस्टार' रिलीज हो गया है। गाने में सनी एक देसी लुक में नजर आ रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 08, 2015

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की आगामी फिल्म 'एक पहेली लीला' का नया गाना 'सैयां सुपरस्टार' रिलीज हो गया है। गाने में सनी एक देसी लुक में नजर आ रही हैं।

इस सांग में सनी लहंगा-चोली और आंखों में चश्‍मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। इस गाने की कंपोजिंग अमाल मालिक ने की और इसे तुलसी कुमार ने गाया है।

'एक पहेली लीला' के इस गाने में सनी लियोन इंडियन ड्रेस में अपने सैयां का बखान करती हुई नजर आती हैं। वहीं इसी फिल्‍म के एक और गाने 'तेरे बिन...' ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया था।

एक पहेली लीला का कहानी पुर्नजन्‍म पर आधारित है। इस फिल्म में सनी लियोन तीन अलग-अलग रोल में दिखने वाली हैं और उनके साथ अभिनेता राहुल देव, जय भानुशाली और रजनीश दुग्गल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉबी खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।



ये भी पढ़ें

image