
aruna irani
बॉलीवुड की जानी मानी—अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने बॉलीवुड में काफी फिल्में की और इसके बाद वह टीवी में भी सक्रिय रहीं। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। अरुणा ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'गंगा जमुना' से किया जो कि वर्ष 1961 में रिलीज हुई थी। वह फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं।
अरुणा ईरानी का नाम मशहूर कॉमेडियन महमूद के साथ भी जुड़ा। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस रिश्ते पर बात करते हुए कहा था,'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे, शायद। इसे आप आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे।'
बता दें कि अरुणा ने 40 साल की उम्र में डायरेक्टर कुकू कोहली से शादी की थी। उन्होंने बताया था,'मैं किसी और के साथ सेटिल होने का सोच रही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। सच कहूं तो मैं भी भावनात्मक तौर पर उनसे जुड़ चुकी थी। कुकू कोहली पहले से शादीशुदा था और उनके बच्चे भी थे। अरुणा ने साल 1960 में कुकू कोहली से शादी रचा ली। शादी के बाद अरुणा ने मां ना बनने का फैसला किया था।
Updated on:
01 May 2019 08:01 pm
Published on:
01 May 2019 08:01 pm
