
Urvashi Rautela JNU Movie
Urvashi Rautela JNU Movie: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) अक्सर चर्चाओं के केंद्र में बना रहता है। इस बार जेएनयू को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया कि जब वह स्कूल में थीं तब से उनके पिता चाहते थे कि वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पढ़ाई करें। लेकिन उनका यह सपना पूरा न हो सका। हालांकि वह अपनी आगामी फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' को लेकर खुश नजर आईं।
आगामी फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (Jahangir National University) की तैयारियों में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जुट गई हैं। वह विनय शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'जेएनयू' में एक्ट्रेस विश्वविद्यालय की छात्रा की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'जेएनयू' में सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और सोनाली सहगल भी नजर आएंगे। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: पोर्नस्टार Johnny Sins को लेकर बेकरार हुईं उर्फी, फैंस को लग सकता है तगड़ा झटका, देखें वायरल वीडियो
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक गार्गी कॉलेज से पढ़ाई की है। फिल्म पर चर्चा करते हुए उर्वशी ने बताया, "मैं फिल्म में एक जेएनयू छात्र की भूमिका निभा रही हूं। वास्तविक जीवन में, मेरे पिता मेरे स्कूल के दिनों से ही चाहते थे कि मैं जेएनयू से पढ़ाई करूं, इसलिए इस फिल्म में काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। फिल्म इस बारे में बात करती है कि कैसे शिक्षा के गर्भगृह के भीतर देश की एकता को बाधित करने की साजिश रची जाती है।''
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, ''शैक्षणिक संस्थानों में चिंता का एक कारण मौजूद है। जहां कुछ व्यक्तियों का एजेंडा हमारी एकता को कमजोर करना है।''
Published on:
13 Mar 2024 08:59 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
