5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेड लावलय सॉन्ग में सलमान खान-रितेश देशमुख की जुगलबंदी, भाईजान का स्वैग देख फैंस हुए क्रेजी

Ved Lavlay Song Teaser Out : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रितेश देशमुख के जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया है। उन्होंने रितेश की अपकमिंग फिल्म 'वेड' के गाने 'वेड लावलय' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में सलमान और रितेश दोनों दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 17, 2022

ved_lavlay_song_teaser_out_salman_khan_share_on_riteish_deshmukh_birthday_written_gift_to_banta_hai.jpg

Ved Lavlay Song Teaser Out

Ritesh Deshmukh Birthday : बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आज अपना 44वां जन्मदिन (Riteish Deshmukh Birthday) मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें खास तोहफा दिया है। इसके साथ ही खास तरीके से एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल, रितेश की मराठी फिल्म 'वेड' (Ved) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मौके पर सलमान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म के गाने 'वेड लावलय' (ved lavlay song teaser) का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस टीजर में दोनों एक्टर की जुगलबंदी दिखाई दे रही है।

सलमान खान Salman Khan) ने रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'वेड' (Ved) के गाने 'वेड लावलय' का टीजर (ved lavlay song teaser) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गाने के टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने मराठी में लिखा है, 'भाऊ चा बर्थडे आहे। गिफ्ट तो बनता है' यानी 'भाऊ का बर्थडे आया। गिफ्ट तो बनता है'। गाने के टीजर में रितेश देशमुख के साथ सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं। टीजर में आप देख सकते हैं कि सलमान और रितेश बड़े ही स्वैग में एक साथ चलकर आते हैं और फिर अनोखे स्टाइल में डांस करने लगते हैं।

जब से सलमान खान ने 'वेड लावलय' गाने का टीजर शेयर किया है, तभी से गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वहीं फैंस भी गाने में दोनों एक्टर का स्वैग खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'पॉकेट में ग्लास। ये पूरा सलमान खान का स्टाइल है'। बता दें, रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रितेश के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में होंगी।

यह भी पढ़े - सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू का दमदार टीजर आउट

यह भी पढ़े - अर्जुन कपूर-तब्बू की एक हड्डी और सात कुत्ते का मोशन पोस्टर जारी