मनोरंजन

Panchayat की प्रधान नीना गुप्ता के अफेयर पर यह क्या बोल गईं यह मशहूर एक्टर, जानें क्या है मामला

अरुणा ईरानी से पूछा गया कि आखिर वह कैसे एक शादीशुदा व्यक्ति के चक्कर में पड़ गईं जब वह मेहमूद से रिश्ता तोड़ चुकी थीं?

2 min read
Jun 17, 2025
नीना गुप्ता का 66वें बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटो। @Neenagupta Insta

बॉलीवुड की नामचीन एक्टर अरुणा ईरानी ने Panchayat Web series की प्रधान और लोकप्रिय अभिनेत्री नीना गुप्ता पर तल्ख टिप्पणी की है। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि दूसरी शादी करने के बाद आपने संतान पैदा नहीं की तो उन्होंने कहा-'मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चों के साथ समाज में बुरा सुलूक हो। लेकिन नीना जी को देखिए…उनमें साहस है।'

Phool Aur Kante से ली फिल्म जगत में एंट्री

1990 में कुकु कोहली से Aruna Irani ने शादी की थी। कोहली ने ही अजय देवगन की फिल्म Phool Aur Kante में अरुणा को लॉन्च किया था। इससे पहले अरुणा का मेहमूद से अफेयर था। मेहमूद शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी ने कभी दोनों को साथ काम करने नहीं दिया। अरुणा मेहमूद से शादी करना चाहती थीं, पर मेहमूद नहीं चाहते थे। इस कारण दोनों में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ईरानी ने कोहली से शादी कर ली। लेकिन उनकी कोई संतान नहीं हुई।

मेहमूद से रहा चुका है अफेयर

एक इंटरव्यू में अरुणा से पूछा गया कि आखिर वह कैसे एक शादीशुदा व्यक्ति के चक्कर में पड़ गईं जब वह मेहमूद से रिश्ता तोड़ चुकी थीं। उन्होंने कहा- कभी कभी आप उस गली में घुस जाते हैं, जहां कुछ समझ नहीं आता। गली में लौटने का रास्ता नहीं है। आप पीछे हटना भी चाहें तो नहीं हट सकते।

पापा को पब्लिक में Papa नहीं बोल सकती थी

उन्होंने बताया- मेरे पापा ने दो शादियां की थीं। पहली शादी से उन्हें बच्चे नहीं हुए। फिर उन्होंने मेरी मम्मी से शादी की, तब मैं पैदा हुई और लाइन लग गई। आप कभी भी किसी के सामने अपने पापा को Papa नहीं कह सकते। पर हम बच्चे जब बोलते थे तो मम्मी को अच्छा नहीं लगता। वह हमें रोकती थीं। हमें पब्लिक में उन्हें पापा बुलाने से मना किया गया था।

नीना गुप्ता जी से प्रेरणा मिलती है

अरुणा ने बताया-यह बात मुझे पसंद नहीं थी। मुझे ऐसा लगता था कि मेरे बच्चे कुछ ऐसा फेस न करें। आजकल तो शादी नहीं भी हुई तब भी आप बच्चा पैदा कर सकते हैं। नीना गुप्ता जी को ही देख लीजिए…मुझे लगता है उनमें यह हिम्मत है। मैं इतनी हिम्मती नहीं हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे बुरा महसूस करें। बच्चे के दिमाग में काफी कुछ चल रहा होता है। बच्चे के बगैर मैं जी लूंगी। अब समय बदल गया। उस समय सोच रुढ़ीवादी थी। मैं जब नीना गुप्ता जी को देखती हूं तो प्रेरित महसूस करती हूं। उनमें हिम्मत थी कि बिना शादी के बेटी पैदा कर ली और उसकी परवरिश भी की।

Updated on:
18 Jun 2025 02:01 pm
Published on:
17 Jun 2025 08:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर