11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कौन हैं उमर जसवाल, जिनकी पत्नी बनीं सानिया मिर्जा की ‘सौतन’; शोएब मलिक को बनाया दूसरा दूल्हा

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद की अचानक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सना जावेद और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने निकाह से हर किसी को हैरान कर दिया है। इसी बीच एक नाम और चर्चा में है। वह है उमैर जसवाल। आइए जानते हैं कौन हैं उमैर जसवाल। शोएब की शादी से उनका क्या लेना देना?

2 min read
Google source verification
sana_javed_with_umair_jaswal_with_shoaib_malik.jpg

सानिया और शोएब के तलाके के खबरों के बीच सना की शादी चर्चा में बनी हुई है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के हसबैंड शोएब मलिक के साथ निकाह कर लिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये उनकी कोई पहली शादी नहीं। उनका पहले तलाक हो चुका है। आइए जानते हैं कौन है सना जावेद के दूसरे पति। क्या करते हैं काम, कितने साल में टूटा था रिश्ता।

सबसे पहले जानते हैं सना जावेद और उमैर का कनेक्‍शन
उमैर जसवाल इस्लामाबाद के एक पाकिस्तानी अभिनेता, गायक-गीतकार और संगीत निर्माता हैं। वह रॉक बैंड कयास के प्रमुख गायक भी थे। उमैर गायक यासिर जसवाल और उजैर जसवाल के भाई हैं। उमैर की शादी पहले सना जावेद के साथ हो चुकी है। दोनों ने 2020 में निकाह किया था। लेकिन सना-उमैर का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया। Siasat.com के मुताबिक, सना और उमैर अलग रह रहे थे। आपसी रिश्ते को लेकर पब्लिकली दोनों ने चुप्पी साधे रखना ही सही समझा। अब सना जावेद की दूसरी शादी के बाद सब साफ हो चुका है। पाकिस्तान में यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। तलाक से पहले ही उमैर और सना ने अपने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

अब जानें कौन है सना जावेद
सना जावेद एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं जो उर्दू टेलीविजन शोज में दिखाई देती हैं। उन्होंने 2012 में 'शहएर-ए-ज़ात' से डेब्यू किया और बाद में कई सीरियल्स में नजर आईं। उन्हें रोमांटिक ड्रामा 'कहानी' में लीड रोल किया था। सना जावेद ने शोएब से पहले उमैर से निकाह किया था।

सना जावेद बनीं सानिया मिर्जा की 'सौतन'
शोएब मलिक का ये तीसरा निकाह है। शोएब मलिक ने साल 2010 में सानिया मिर्जा से शादी करने के बाद आयशा सिद्दीकी को तलाक दे दिया था। साल 2010 में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में निकाह किया था। साल 2018 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक माता-पिता बने। 30 अक्टूबर 2018 को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था। सानिया और शोएब के तलाके के खबरों के बीच सना की शादी चर्चा में बनी हुई है। सानिया का तलाक हो गया था। ये खबर आधिकारिक तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर लोग सानिया की सौतन के तौर पर अब सना को लिख रहे हैं।