14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुपहले पर्दे पर सुपरहिट रहा देवर-भाभी का रोमांस, देखें वीडियो

अनिल कपूर की यूं तो माधुरी के साथ सबसे ज्यादा फिल्में हिट रहीं, लेकिन भाभी श्रीदेवी के साथ उनका रोमांस सर्वाधिक पसंद किया गया...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Dec 24, 2016

anil kapoor

anil kapoor

मुंबई। वैसे तो अभिनेता अनिल कपूर ने अपने दौर की सभी नायिकाओं के साथ रोमांस किया, लेकिन अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ उनका रोमांस सर्वाधिक पसंद किया गया। यदि हम यह कहें कि अनिल कपूर के कॅरियर को बुलंदियों में पहुंचाने के पीछे इन दो अभिनेत्रियों की भूमिका सबसे अहम रही, तो गलत नहीं होगा। एक का जिक्र हमने शुरू में कर दिया, जबकि दूसरी अभिनेत्री हैं माधुरी दीक्षित। जी हां, श्रीदेवी की तरह माधुरी दीक्षित वो अभिनेत्री हैं,जिनके साथ अनिल कपूर ने सर्वाधिक सुपरहिट फिल्में दी हैं। यह भी संयोग की बात है कि दोनों अभिनेत्रियां बॉलीवुड की नंबर नायिका रही हैं। लेकिन इन दोनों में अभिनेत्रियों में श्रीदेवी के साथ अनिल की जोड़ी की बात ही निराली है।


गौरतलब है कि श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर ने पहली बार फिल्म मिस्टर इंडिया में काम किया। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसमें श्रीदेवी के बीच नोंक-झोंक और रोमांस गुदगुदाता है। इस फिल्म के एक गीत- काटे नहीं कटते दिन ये रात... में अनिल और श्रीदेवी का रोमांस सिर चढ़ कर बोला। इस फिल्म ने अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी हिट हो गई। निर्माताओं को एक सुपरहिट जोड़ी मिल गई। इसके बाद एक-एक कर कई फिल्में इन दोनों की रिलीज हुईं और सुपरहिट हुईं। इनमें लम्हें, आसमां से गिरा, रूप की रानी चोरों का राजा, जुदाई, गुरुदेव सरीखी फिल्में उल्लेखनीय हैं।

ये भी पढ़ें

image