28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल बाबा की आंखों पर इटली का चश्मा: अमित शाह

जिनके घरों में अरबों, खरबों रुपया है उनके चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Saxena

Dec 16, 2016

amit shah

amit shah

एटा। राहुल, केजरी, ममता, माया आजकल नोटबंदी का नाम ऐसे जपते हैं, जैसे राम का नाम जप रहे हों। पहले सात नवंबर तक ये सभी पूछते थे कि कालेधन का क्या हुआ। आठ नवंबर को पीएम ने नोटबंदी की घोषणा कर दी। नौ को पूछते हैं, मोदीजी आपने ऐसा क्यों किया। इस क्या, क्यों और फिर किया इसका अर्थ जनता समझती है। जिनके घरों में अरबों, खरबों रुपया है उनके चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई है। एटा के रामलीला मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया।

युवाओं को रोजगार के लिए पैदल मार्च निकालें बाबा
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि राहुल बाबा खुद कहते हैं कि मोदीजी आपके शासन पर क्या फर्क पड़ गया। आज भी कश्मीर पर गोलीबारी होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा की आंखों पर इटेलियन चश्मा लगा हैं उसे उतार कर इंडियन लगा लें तो उन्हें फर्क मालूम पड़ जाएगा। पहले गोलीबारी का अंत पाकिस्तानी फौज करती थी। अब नेरेंद्र मोदी की सरकार में गोली की शुरूआत तो पाक फौज करती हैं, लेकिन उसका अंत हिंदुस्तान की सेना करती है। वहां से गोली आती है यहां से गोला जाता है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। जब जवानों के सिर काट दिए गए थे, तब कांग्रेस सरकार के जूं नहीं रेंगती थीं। उरी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मौनी बाबा मनमोहन का शासन नहीं है। मोदी की सरकार है। सर्जीकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मारने की क्षमता रखती है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार घोटाले की सरकार
कांग्रेस की पूर्व सरकार पर उन्होंने कड़े प्रहार किए। कहा कि राहुल बाबा पूछते हैं कि बीजेपी ने क्या किया। जबकि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और घो​टाले होते थे। कालाधन कांगेस ने इकठा किया और भाजपा से नोटबंदी पर जवाब मांगते हैं। जनता से उन्होंने कहा कि ढाई साल में पीएम मोदी पर कोई दाग नहीं है और आने वाले ढाई साल में भी कोई आरोप सिद्ध नहीं कर सकेगा।

ये भी पढ़ें

image