
अब एटा में मिला Coronavirus का पहला संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड के बाहर घूमता देख अन्य मरीजों में मची खलबली
एटा। आगरा के बाद अब एटा में एक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। इस मरीज को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जांच के लिए नमून अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी लैब भेजे गए हैं। संदिग्ध के परिवार के अन्य पांच सदस्यों के नमने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
मथुरा में विदेशी सैलानियों से मुलाकात कर लौटा
एटा जनपद में कोरोना का पहला संदिग्ध मिला है, जिसे फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीती 13 तारीख को यह मथुरा में विदेशी सैलानियों से मुलाकात करके आया था। जिसके बाद बीमार पड़ गया। जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा तो शुरुआती जांच के से संक्रमण की संभावना प्रतीत हुई। फिलहाल जांच के लिए नमूने एएमयू भेजे गए हैं और आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
वहीं जिले में कोरोना को लेकर कैसी व्यवस्था की गई हैं इसकी भी पोल पहला संदिग्ध मिलते ही खुल गई। संदिग्ध को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन वह बाहर निकल आराम से हॉस्पीटल में घूमता रहा। यहां तक कि मास्क तक नहीं लगाया। मरीज के परिजन भी बिना मास्क के ही उससे मिलते रहे। जैसे ही अस्पताल में अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। आनन फानन में सीएमएस ने उसे आईसोलेशन में दोबारा भर्ती कराया।
सीएमएस राजेश अग्रवाल का कहना है कि मरीज मथुरा विदेशी सैलानियों से मिला था, जिसके बाद तबियत बिगड़ गई हालांकि अभी जांच के लिए अलीगढ़ रिपोर्ट भेजी गई है और मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि मरीज को कोरोना है या नहीं है।
Published on:
17 Mar 2020, 2:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.