2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे पुलिस ढूंढ रहीं थी गली गली, उसकी लाश को आवारा कुत्तों ने जमीन खोद कर निकाला

Murder mystery revealed गौरव (24 वर्ष) दिल्ली के एक शोरूम में काम करता था। 4 फरवरी को वह गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। दोपहर में फोन पर बात करते हुए घर से निकला। और शाम को पत्नी को जल्द घर लौटने को कहा। उसके आधे घंटे बाद उसका फोन बंद हो गया। और वह गुम हो गया।

2 min read
Google source verification
dog25.jpg

गौरव (24 वर्ष) दिल्ली के एक शोरूम में काम करता था। 4 फरवरी को वह गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। दोपहर में फोन पर बात करते हुए घर से निकला। और शाम को पत्नी को जल्द घर लौटने को कहा। उसके आधे घंटे बाद उसका फोन बंद हो गया। और वह गुम हो गया। तमाम फोन किए गए पर कोई जवाब नहीं मिला अंत में थक हार कर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई, गौरव को पुलिस ने गली गली ढूंढ़ा, पर गौरव न मिला। पर किस्मत देखिए कि, एक जमीन पर आवारा कुत्ते खेल कर रहे थे। फिर अचानक कुतों ने जमीन खोदना शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत को देखकर ग्रामीण करीब आ गए देखा तो जमीन में एक लाश दबी थी। सूचना पर पुलिस आई उसने जहां कुत्ते खुदाई कर रहे थे खोदना शुरू किया। तो एक लाश दिखाई दी। उस जमीन में दबी लाश को देखकर सब चौंक गए। वह लाश एक माह से गुम, गौरव की थी।

गहरी खुदाई पर मिला शव

मामला एटा जिले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पावल का है। एक खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते इंसान का हाथ खोद रहे हैं। जल्द ही ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को बुलाया गया। गहरी खुदाई करने पर पुलिस ने गौरव कुमार का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें : क्या अवैध संतान होना मेरा दोष था, इस पर श्रीकृष्ण ने क्या जवाब दिया था जानें

दिल्ली में एक शोरूम में करता था काम

मृतक के चचेरे भाई राघवेंद्र कुमार ने बताया, "गौरव दिल्ली के एक शोरूम में काम करता था। 4 फरवरी को वह गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। दोपहर में फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया। शाम को उसने अपनी पत्नी को जल्द ही घर लौटने की सूचना दी। उसके आधे घंटे बाद उसका फोन बंद हो गया।"

यह भी पढ़ें : मथुरा में गोहत्या के शक में घरों में छापेमारी करने वाले 'गौ रक्षकों' की पिटाई

थाने में दर्ज की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

चचेरे भाई ने आगे कहा कि हमने उसकी तलाश की और दिल्ली में उसके दोस्तों से संपर्क किया लेकिन किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद हमने पुलिस से संपर्क किया लेकिन वहां के अधिकारी ने शिकायत दर्ज नहीं की। काफी समझाने के बाद 7 फरवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिछले महीने से हम कई बार थाने के चक्कर लगा रहे हैं।

पुलिस ने कहा, वह गांव से भाग गया

राघवेंद्र कुमार ने कहाकि, थाने के अधिकारी कहते रहे कि गौरव कर्ज में डूबा होने के कारण गांव से भाग गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने परिवार के सदस्यों को धोखा दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली है। गौरव के परिवार के अनुसार, शव नग्न अवस्था में मिला और इसे विकृत करने के लिए तेजाब डाला गया था।

जांच के लिए टीम गठित : एएसपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, पुलिस ने लापता व्यक्ति के मामले की जांच की थी। यह सामने आया कि उसने पैसे उधार लिए थे और उसे वापस नहीं कर पाया। गांव में दफन शव को बरामद करने के बाद एक विशेष मामले की विस्तार से जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। अभी तक मृतक के परिवार ने किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है।

Story Loader