पेशे से वकील है आरोपी
दस पूरे मामले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला ये व्यक्ति पुरानी सब्जी मंडी निवासी प्रवीन चतुर्वेदी है। कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था कि ये पहले भी इस तरह की पोस्ट कर चुका है। वैसे तो पेशे से ये व्यक्ति वकील है, लेकिन फिर भी इस तरह के काम कर रहा है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुए हैं। सपा नेता शराफत हुसैन काले ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवीन चतुर्वेदी काफी समय से उनके धार्मिक ग्रंथों और धार्मिक स्थलों को लेकर सोशलमीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे थे। आरोप है कि बीती 30 जुलाई को भी इसी तरह की एक पोस्ट सामने आई जिसमें उनके धार्मिक स्थल की एक फोटज्ञे शेयर की गई थी जिस पर वे आपत्ति जताते हैं। पोस्ट करने के बाद कई लोगों ने भी उस पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कीं। इन सब बातों से उनके समाज के लोग आहत हुए हैं और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।