13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्दयी बाप ने ही छीन ली नन्हीं जान, अब कभी मम्मी से नहीं मिल पाएगी बेटी

मायके से पत्नी के घर न आने पर पिता ने पांच वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। रात भर शव को घुमाता रहा। सुबह घर पहुंचा। बेटी के मरने की खबर साले को फोन से दी।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Aman Pandey

Mar 21, 2025

UP News, crime, UP crime, murder, daughter murder, police

एटा कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम के जैकी की शादी प्रेमलता निवासी नगला भन्ना थाना गंजडंडुवारा (कासगंज) के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इसमें पांच साल की रागिनी दूसरे नंबर की है। जैकी पल्लेदारी करता है। मंडी में काम न होने के कारण नासिक चला गया था। होली से एक दिन पहले पत्नी प्रेमलता बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

मायके से पत्नी के नहीं आने पर हो गया था नाराज

होली पर जैकी घर आया था। जैकी का बड़ा बेटा राजा घर पर रह गया था। तीन बच्चे मां के साथ मामा के घर चले गए। मामा देव सिंह राठौर का आरोप है कि बुधवार शाम को जैकी नगला भन्ना आ गया। जैकी ने पत्नी से घर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने साथ जाने से मना कर दिया तो वहां से बेटी रागिनी को अपने साथ ले गया। बेटी को ले जाने की बात घरवालों को नहीं बताई।

साले को फोन कर बोला बेटी मर गई

आरोप है कि रात में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ऑटो में बैठाकर घुमाता रहा। गुरुवार सुबह शव लेकर घर पहुंचा और साले को बेटी की मौत की सूचना दी।बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने अपने साले के पास रात करीब 12 बजे फोन किया था। इसमें बताया कि रागिनी की मौत हो गई है। उस समय साले ने यकीन नहीं किया। उन्हें लगा कि आरोपी शराब के नशे में है और पत्नी, ससुरालीजनों को डराने के लिए कॉल कर रहा है। सुबह पांच बजे एक बार फिर से जानकारी दी। इसके बाद मां, मामा सहित अन्य मायकेवाले पहुंचे और बेटी की हत्या की जानकारी पुलिस को दी।

मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मौत की खबर सुनकर मां प्रेमलता, मामा देव सिंह गांव रामपुर घनश्याम पहुंचे और पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मामले में मामा ने बहनोई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें: तेज धूप से चढ़ा यूपी का पारा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर समेत 22 जिलों में बारिश की भविष्यवाणी

सामान दिलाने के बहाने बेटी को ले गया था साथ

पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मामा ने बताया कि आरोपी जीजा शराब पीने का आदी है और कुछ साल पहले भी बहन पर हमला किया था। जानकारी करने पर वह पहुंचे थे उनके साथ भी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने बहन के घर जाना छोड़ दिया था। इनके चार बच्चें है। इसमें रागिनी दूसरे नंबर की है। घर में सबसे बड़ा बेटा राजा है। अब दो लड़का और एक लड़की बचे हैं। बताया कि बुधवार को भी आरोपी शराब के नशे में पहुंचा था और सामान दिलाने के बहाने अपने साथ बेटी को ले गया था।