12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सिपाही के ममता भरे स्नेह का ये फोटो जमकर हो रहा वायरल, पढ़िये क्या है ये पूरी कहानी…

महिला सिपाही के ममता भरे स्नेह का ये फोटो जमकर हो रहा वायरल

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

May 09, 2019

UP Police Lady soldier

UP Police Lady soldier

एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस के न जाने कितने रूप हैं। कभी लोग इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं, तो कभी खूब वाह वाही भी करते हैं, लेकिन एटा जिले में वर्दी वाली महिला सिपाही का जो रूप लोगों ने देखा, वो चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला सिपाही के ममता भरे स्नेह का ये फोटो जमकर वायरल हो रहा है। पढ़िये क्या है ये पूरी कहानी...

यहां का है मामला
ये मामला एटा जिले का है, जहां दुधमुंहे बच्चे को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि वह मथुरा जिले के कस्बा कोसीकलां के घंटाघर की रहने वाली है। उसका नाम विनीता है और पति का नाम विनोद है। उसने बताया कि पति उसे एक रिश्तेदारी में जाने की कहकर एटा लाया था। रास्ते में उन दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विनोद ने उससे सारे पैसे भी ले लिया और इसके बाद एटा में उसे अकेला छोड़कर न जाने कहां भाग गया। छह माह के मासूम को लेकर विनीता परेशान होने लगी। बच्चा भूख से तड़प रहा था और उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे, कि अपने मासूम को दूध पिला सके।

पहुंची पुलिस के पास
बच्चे को भूख से इस तरह रोता देख, विनाता व्याकुल हो उठी। वह जोर जोर से चीखने लगी, कुछ लोगों ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी, जिसके बाद वह बच्चे को लेकर पुलिस कार्यालय जा पहुंची और अधिकारियों को आपबीती बताई। इसके बाद आरक्षी वर्षा पाल ने महिला की दास्तां सुन बच्चे के लिए दूध का इंतजाम किया और पुलिस कर्मियों ने पैसे एकत्रित कर महिला को दिए, ताकि वह घर वापस लौट जाए।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .