
etah police
एटा। ना मां का रिश्ता और ना ही कोई आस पड़ोस की जान पहचान। लेकिन, तस्वीर ऐसी कि लगे मानो कोई बेटी अपनी मां को भोजन खिलाने के लिए आतुर हो और जब तक भोजन खत्म न हो तब टकटकी लगाकर उसे खाता हुआ देखकर खुद भी आत्मसंतुष्ट हो। ये तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है और तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर सभी का दिल छू रही है। ये एटा पुलिस की महिला सिपाही की तस्वीर है जो एक बुर्जुग महिला को अपने टिफिन से खाना खिला रही है।
एटा में शिकायत करने आई थी महिला
बताया गया है कि एटा थाना क्षेत्र के सकीट क्षेत्र के गांव बक्शीपुर निवासी वृद्ध महिला सावन श्री के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। वृद्ध महिला अपने साथ मारपीट की शिकायत करने थाना सकीट पहुंचीं थीं। जब महिला यहां पहुंची तो उसे इस थाने में तैनात सिपाही सरिता से उनकी मुलाकात हुई। महिला सिपाही सरिता से जब वृद्ध महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करते हुए सुबह से भूखे होने की बात कही तो इस पर महिला सिपाही सरिता ने अपने टिफिन का खाना उन्हें खिला दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महिला सिपाही की प्रशंसा
यूपी पुलिस की महिला सिपाही सरिता की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। महिला पुलिस द्वारा की गई वृद्धा की मदद को सभी सराह रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है और महिला पुलिस को सलाम किया जा रहा है।
Published on:
02 Mar 2019 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
