28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन नहीं मिला मातृत्व सुख

उत्तर प्रदेश के जिला एटा में एक महिला ने रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 May 2018, 11:31 AM IST

child birth in toilet

child birth in toilet

एटा। उत्तर प्रदेश के जिला एटा में एक महिला ने रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात बच्चे का सुख महिला प्राप्त न कर सकी। कुछ ही पलों में इस बच्चे ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची थी। यदि एंबुलेंस समय पर आती, तो बच्चे की जान बच सकती थी।

ये भी पढ़ें- अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निरीक्षण से उड़े होश, लोगों को राहत, तो कर्मचारियों के लिए आफत

यहां का है मामला
एटा जलेसर के गांव पाखंडी निवासी कप्तान सिंह ने बहू गीता को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया था। यहां से चिकित्सकों ने गीता को एटा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां जब परिजन गीता को लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा उल्टा है। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कप्तान सिंह अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गीता को घर ले जा रहे थे। वे एटा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तभी गीता की तबियत बिगड़ने लगी। प्रसव पीड़ा के कारण गीता कराह रही थी।

ये भी पढ़ें - रमजान-ए मुबारक यानी रहमतों वाला महीना, जानिए रोजे नहीं रखते तो क्या होता है...

शौचालय में दिया बच्चे को जन्म
प्रसव पीड़ा का दर्द देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा गीता को रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय में ले जाया गया। इस दौरान एंबुलेंस को भी फोन कर दिया गया। एक घंटा बदत जाने के बाद भी एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी। उधर गीता ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया जन्म के समय बच्चे की सांसें चल रही थीं। सभी एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, विवाह में रुकावट है, तो कर लें ये काम

ये भी पढ़ें - गंगा दशहरा आज, यदि न पहुंच पायें गंगा घाट, तो इस तरह मिलेगा लाभ, जानिए किस शुभ मुहूर्त में करनी है पूजा

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग