7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात जन्मों के साथ का 16 माह में हो गया दर्दनाक अंत, ये है अरेंज मैरिज की चौंकाने वाली कहानी

जीवन साथी के साथ खाईं थी जीने मरने की कसमें, उसी ने पिला दिया तेजाब।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Aug 07, 2018

Dowry

Dowry

एटा। दहेज का दानव आज भी समाज को घुन की तरह खा रहा है। दहेज के लालच में लोग किस हद तक गिर सकते हैं, इसका उदाहरण मिला एटा के मारहरा में, जहां विवाहिता को तेजाब पिला कर मार दिया गया। कोतवाली में मायका पक्ष के लोगों ने अलीगढ़ जिले के रहने वाले ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - भैंस की पूंछ पकड़ कर तालाब पार करना पड़ गया भारी, हुआ कुछ ऐसा कि....

ये है मामला
कोतवाली एटा के मारहरा दरवाजा निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री सोनम का विवाह 27 अप्रैल 2017 को अलीगढ़ थाना क्वार्सी के किशनपुर पहलवान कालोनी निवासी अशोक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजना दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को परेशान करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। ये मांग पूरी न होने पर 31 दिसंबर 2017 को ससुरालियों ने धोखे से सोनम को तेजाब पिला दिया था।

ये भी पढ़ें - सोनिया और राहुल ने कर दिया तय, राजबब्बर इस सीट से लड़ेंग लोकसभा 2019, लेकिन 2009 कोई नहीं भूला

इलाज के दौरान तोड़ा दम
मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि तेजाब पीने से सोनम की हालत गंभीर हो गई। ससुरालीजन अलीगढ़ अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतका के पिता छोटेलाल ने सोनम को गंभीर हालत में आगरा लेकर गए। जहां आठ महीने तक उसका इलाज चला। वहां भी हालत में सुधार न आने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेस-वे पर कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल, देखें वीडियो