30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनों के बीच मनाई राखी

- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। लगातार कार्यकर्ताओं के बीच रहते हुए उन्होंने रक्षाबंधन का भी त्यौहार मनाया

2 min read
Google source verification
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनों के बीच मनाई राखी

Pattrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

इटावा. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को रक्षाबंधन का त्यौहार अपने परिवार के बीच मनाया। इस मौके पर उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया। परिवार की अन्य बेटियों ने भी उन्हें राखी बांधी। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपनी बहन राजलक्ष्मी यादव से राखी बंधवाई गई।मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल भी मौजूद थे।

लगातार दो दिन कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात

शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज सहित अन्य जनपदों के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक आसपास के जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर एक-एक करके मुलाकात की और समस्याएं सुनी। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 में सरकार बनाने के लिए कहा। बिहार से राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप अपनी पत्नी के साथ सैफई पहुंचे। जहां उन्होंने राजलक्ष्मी से रक्षा सूत्र बंधवाया।

बड़ी संख्या में लोग मिलने पहुंचे अखिलेश यादव से

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सैफई में पहुंचने की जानकारी मिलते ही कन्नौज जिले से बड़ी संख्या में सपेरे समाज के लोग सैफई गांव पहुंचे। बताया जाता है हर त्यौहार पर कन्नौज जिले के सपेरे सफाई पहुंचते हैं। सपेरों के जत्थे ने करीब 1 घंटे तक बीन बजा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सपा मुखिया ने भी प्रसन्न होकर सपेरों को रक्षाबंधन गिफ्ट दिया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग आधे घंटे की रही। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अशोक यादव, आशीष राजपूत, शिवराम सिंह यादव, प्रदीप यादव आढ़तिया महोला, संजीव यादव प्रधान हवाई पट्टी, राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, गनेश फौजी मोहनपुरा, अमित शुक्ला पिडारी आदि मौजूद थे।

Story Loader