3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश के गढ़ में योगी ने बोला हमला-कह दी ऐसी बात विरोधी हो गए दंग

कहा-विकास का स्थान जातिवाद व परिवारवाद नहीं ले सकता।

2 min read
Google source verification
CM attacked on corruption

अखिलेश के गढ़ में योगी ने बोला हमला-कह दी ऐसी बात विरोधी हो गए दंग

इटावा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन 2019 की शुरुआत शुक्रवार को अखिलेश यादव के गढ़ इटावा से शुरू की। उन्होंने यहां नुमाइश पंडाल में 654 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम योगी ने सपा और यादव परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए बिना किसी का नाम लिए पूर्व की सपा सरकार और समाजवादी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास का स्थान जातिवाद व परिवारवाद नहीं ले सकता। विकास से ही बहू-बेटियों का जीवन सुरक्षित होगा और तरक्की का रास्ता खुलेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में विकास का रास्ता खोला है, लेकिन बहुत से लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी, आतंकी समर्थित व नक्सली समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हैं। वे यहां नुमाइश पंडाल में 654 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर से लेकर आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

...तो दोषी सीधे जेल जाएंगे
मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में सिपाही भर्ती, लेखपाल भर्ती, शिक्षक भर्ती में घूस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन लोगों ने इटावा के लोगों को भी नहीं छोड़ा, बिना पैसे लिए किसी की भर्ती नहीं हुई, लेकिन जब किसी नौजवान के जीवन से खिलवाड़ हुआ तो दोषी सीधे जेल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इटावा और पूरे प्रदेश के लोगों को वह इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि लोगों ने परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्रवाद को वोट दिया और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवायी।

जीत के लिए दिए टिप्स
इससे पहले सीएम योगी ने कोर कमेटी और कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के 47 विधायकों, नौ सांसदों और १७ जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने के टिप्स दिए। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से से उन मुद्दों पर बात की जो चुनाव में प्रभाव डालने वाले हो सकते हैं। वहीं उप चुनावों से सबक लेने और संगठन के बीच सामंजस्य बैठाकर काम करने पर जोर दिया गया।

Story Loader