इटावा में घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय पति काम पर गया था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब घर की सफाई करते समय महिला और उसकी बेटी करंट की चपेट में आ गई। घरवालों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मां बेटी की मौत के बाद घर में रोना पीटना मच गया। घटना के समय पति नौकरी पर गया था। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव की है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव की रहने वाली ऋषि कुमार शाक्य की 26 वर्षीय पत्नी रानी देवी घर में साफ सफाई कर रही थी। मां रानी देवी अपनी बेटी आकांक्षा भी उसकी गोद में लिए थी। सफाई के दौरान रानी देवी पानी के मोटर को छू लिया। जिसमें करंट आ रहा था। देखते देखते दोनों मां बेटी छटपटाने लगी।
अस्पताल में मृत घोषित किया गया
घर में मौजूद लोगों ने किसी प्रकार दोनों को मोटर से अलग किया और बसरेहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजन ने ऋषि कुमार शाक्य को दी। घर में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।