इटावा

Etawah news: मुख्तार अंसारी के करीबी और उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी को सेंट्रल जेल लाया गया

इटावा की सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी के दो करीबियों को शिफ्ट किया गया है। जिसको देखते हुए हाईटेक सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Sep 02, 2023
Etawah news: मुख्तार अंसारी के करीबी और उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी को सेंट्रल जेल लाया गया

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला कारागार से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी को इटावा के हाईटेक सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को स्पेशल सेल में रखा गया है। दोनों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अधिकारियों के सामने परिवार के लोगों से मुलाकात कराई जाती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी के अनुसार दोनों कैदियों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

आपको बता दें 3 अगस्त 1991 को अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। जो कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई थे। हत्या के मामले में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, भीम सिंह सहित कई लोगों के नाम सामने आए थे। अवधेश राय की हत्या के मामले में भीम सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। जो गाजीपुर जिला कारागार में निरुद्ध थे। जिन्हें अब इटावा की हाईटेक जेल में रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सेंट्रल जेल महत्वपूर्ण है। ‌

हरिहर सिंह को भी गाजीपुर से लाया गया

इसके साथी हरिहर सिंह को भी गाजीपुर की जेल से सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों की उम्र 60 से अधिक है और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गरीबी माने जाते हैं। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और भी सतर्क है सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Published on:
02 Sept 2023 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर