
बड़ी बहन ने की दो बहनों की हत्या
उत्तर प्रदेश के इटावा में दो सगी बहनों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक मासूम बहनों की बड़ी बहन ने दोनों सगी बहनों की हत्या की थी। पुलिस ने 19 वर्षीय सगी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ग्रामीण ने घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बड़ी बहन ने हत्या करना कबूल किया है। मामला बलरई थाना क्षेत्र का है।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फील्ड यूनिट डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी। कानपुर जोन की फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया था। जांच के दौरान दिखाई पड़ा की धोकर कपड़े तुरंत सुखाए जा रहे हैं। मौके पर मिले फावड़े में भी खून लगा मिला। लेकिन इसे भी धोया गया था।
घटना के विषय में पूरी जानकारी के लिए नीचे की लिंक क्लिक करें-
एएसपी ग्रामीण ने बताया
जिस पर संदेह परिजनों की तरफ गया। मृतक दोनों बच्चियों की बड़ी बहन से जब बातचीत हुई तो उसने घटना करना कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे घटना की जांच की जा रही है। जो भी जानकारी मिलेगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
09 Oct 2023 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
