इटावा

IMD UP alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन, बादल गरजने व मूसलाधार बारिश की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ का असर इटावा में भी पड़ रहा है। आज दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। 24 अगस्त के लिए IMD ने यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Aug 23, 2023
IMD UP alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन, बादल गरजने व मूसलाधार बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के इटावा में पश्चिमी बिक्षोभ का असर दिखाई पड़ रहा है। IMD ने आज के दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी भारी कमी आ रही है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आगामी 24 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का मौसम पर पड़ेगा। 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि रहेगी।

आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही बारिश का माहौल बन रहा है। 12 बजे तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। दोपहर में भी 27 से 28 डिग्री तापमान के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान है। शाम को भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश तापमान में कमी आएगी। जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

24 अगस्त का मौसम

बृहस्पतिवार के दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी। शाम को भी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।

Published on:
23 Aug 2023 07:44 am
Also Read
View All

अगली खबर