Lok Sabha Election 2024: शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव खत्म होते ही लोकसभा इलेक्शन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि 2024 में बीजेपी की सरकार चली जाएगी। इटावा में एक कार्यक्रम में 2024 की रणनीति पर हुए सवाल पर यादव ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। सपा का संगठन मजबूत होगा तो भाजपा को हराने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम सपा के लोग करेंगे।
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। हर वर्ग आज भाजपा सरकार की नितियों की मार झेल रहे है। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब हम 2024 की तैयारी में जुटेंगे। जनता 2024 में भाजपा को हराएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर चुनाव में जाएंगे।
आजम खान के केस से न्याय मिलने की शुरुआत हो गई है
शिवपाल यादव ने आजम खान, इरफान सोलंकी और अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमों पर कहा कि इनको परेशान किया जा रहा है। हाल ही में आजम खान पर न्यायपालिका से फैसला आया है। अब लगता है कि इरफान सोलंकी और अफजाल अंसारी को भी न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सपा के दो मुस्लिम विधायकों की ओवैसी से बात पक्की, दोनों AIMIM ज्वाइन करने जा रहे