29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा

महेंद्रनाथ पांडेय का बड़ा बयान, कहा- इटावा अब मुलायम व अखिलेश का गढ़ नहीं रहा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए और यह मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही दे सकती है।

Google source verification

इटावा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए और यह मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही दे सकती है। इटावा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डा.रामशंकर कठेरिया के समर्थन में शुक्रवार को मोतीझील में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें घर-परिवार के लिए काम करती रहीं। बसपा नेता मायावती ने भाई-भतीजों के लिए तिजोरियां भरी हैं। मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने भी अपने परिवार के लिए राजनीति की है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 125 करोड़ जनता के लिए काम कर रहे हैं और आम जनता गरीबों, मजदूरों, महिलाओं का जीवन स्तर सुधार रहे हैं। पूरे देश में मोदी की लहर है और यूपी में भी यही स्थिति है।

इटावा अब मुलायम व अखिलेश का गढ़ नहीं रहा-

पांडेय ने कहा कि इटावा अब मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव का गढ़ नहीं रहा बल्कि भाजपा का गढ़ हो गया है। यहां पर जिस तरीके से लोगों का समर्थन मिल रहा है उसे देखकर यही कहा जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए वे केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंच गए।