इटावा

Mentha oil rate: मेंथा तेल के मूल्य में 15 रुपए प्रति किलो की भारी कमी, जानें कैसा रहेगा आज का बाजार

Mentha oil price की कीमत में आज भारी कमी आई है। कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार शाम तक सुधार होने की गुंजाइश है। 15 रुपए प्रति किलो की यह कमी निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।

less than 1 minute read
Sep 26, 2023
Mentha oil rate: मेंथा तेल के मूल्य में 15 रुपए प्रति किलो की भारी कमी, जानें कैसा रहेगा आज का बाजार

Mentha oil rate मेंथा तेल के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 25 सितंबर 2023 को 930 रुपए प्रति किलो बिकने वाला मेंथा तेल में ₹15 प्रति किलो की कमी आई है। जो इस महीने का न्यूनतम मूल्य है। मूल्यों में आई भारी कमी के कारण निवेशकों को काफी झटका लगा है। कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार शाम तक रेट में सुधार की उम्मीद है।

मेंथा मिल के दामों में आज 15 रुपए प्रति किलो की कमी आई है बीते 25 सितंबर को 930 रुपए प्रति किलो ग्राम बिकने वाला मेंथा तेल आज 8 बजे 915 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार आज का हाईएस्ट रेट 932 रुपए प्रति किलो हो सकता है। आज का औसत मूल्य 917 रहने की संभावना है। जबकि best buy price 907 रुपए प्रति किलो और best sell price 915 रुपए प्रति किलो का अनुमान लगाया गया है।

पिछला हफ्ता कैसा रहा?

पिछले एक हफ्ते के मूल्य पर नजर डाली जाए तो आज 915 रुपए का प्रति किलो का रेट सबसे कम है। इस हफ्ते 22 सितंबर को 935 रुपए प्रति किलो का भी रेट लग चुका है।‌ यदि महीने की बात की जाए तो 17 सितंबर 2023 को 944 प्रति किलो का मूल्य था। आज का Spot price 1110 रुपए है।

Published on:
26 Sept 2023 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर