13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष के निधन पर मुलायम-अखिलेश भावुक, हुआ अंतिम संस्कार

इटावा में लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
MulayamP

Mulayam

इटावा. इटावा में लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष के निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अलावा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी शोक संवेदनाए प्रकट की है।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर बेहद गमगीन महौल में यमुना नदी के तट पर कर दिया गया। उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी, तो वहां पर मौजूद डाक्टर, वकील, पत्रकारों तथा राजनीति से जुड़े लोगों की आंखे नम हो गई। लोकतंत्र सेनानी के होने के नाते गुप्त के पार्थिव शरीर पर सीओ सिटी वैभव पांडेय तथा कोतवाल राकेश भारती तथा अन्य पुलिस सब इंस्पैक्टरों ने वहां पर उन्हें सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अनुज राजपालसिंह यादव के अलावा कई कालेजों के प्रधानाचार्य, मीडिया से जगत से जुड़े सभी लोगों के अलावा डाक्टर वकील शिक्षक तथा उनके निकट संबंधी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- राफेल डील में क्लीन चिट लेकर खुश हो रही भाजपा को मायावती ने दिया तगड़ा झटका, कांग्रेस भी हुई हैरान, कर दी बहुत बड़ी घोषणा

यह लोग रहे मौजूद-

इससे पहले उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिये पहुंचे लोगों में सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व पालिका चेयरमैन फुरकान अहमद, मनोज पोरवाल, अन्नू गुप्ता, लाल जी गुप्ता, मनोज गुप्ता, कामरेड प्रेमशंकर यादव, संत विवेकानन्द के प्रधानाचार्य डा.आनंद, सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य डा.कैलाश यादव, रामकेश यादव, विमल भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक दुवे, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, प्रसपा महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित शतमंन्यु पुरवार, अनंत प्रताप अग्रवाल, महेश तनेजा, गौरव डुडेजा, दिनेश शाक्य, महेंद्र सिंह चौहान, विशुन चौघरी, डा.जयचंद्र भदौरिया, सूचना अधिकारी मातादीन के अलावा भारी भीड़ जमा रही।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में नहीं खुला था सपा का खाता, लेकिन इस प्रत्याशी ने भाजपा को पछाड़ा और बसपा को इस सीट पर दी कांटे की टक्कर, नहीं गया इसपर किसी का ध्यान

लोगों की करते रहते थे मदद-

अपने जीवन के करीब 86 साल में उन्होंने अपने व्यापार के अलावा पत्रकारिता को धर्म मानकर सबसे पहले साप्ताहिक अखबार निकाला और उसके बाद राष्ट्रीय सहारा की लखनऊ से शुरूआत होने के बाद से लगातार वे इसी अखबार से जुड़े रहे और अपने पूरे जीवन में पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिये वे सदैव संघर्षरत रहे। इस दौरान 80 के दशक के बाद गठित किये गये प्रेस क्लब के आजीवन अध्यक्ष रहे। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र का पितामाह कहा जाता था क्योंकि उनके यहां पत्रकारों के लिये दरवाजे सदैव खुले रहे और समय-समय पर सबकी मदद के लिये वे जाने जाते थे।

माकपा नेताओं ने जताया शोक-

राष्ट्रीय सहारा अखवार के जिला संवाददाता, प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष और लोकतन्त्र सेनानी रामनरायन गुप्ता के निधन पर माकपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके घर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की औेर शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। किसान सभा के प्रान्तीय महामंत्री मुकुट सिंह ने लखनऊ से फोन द्वारा शोक प्रकट कर श्रद्धांजली अर्पित की।

Press Club President IMAGE CREDIT: Patrika