
file photo of Akhilesh Yadav Sadhna Gupta with son Prateek Yadav
साधना ने यह बयान 19 फरवरी 2017 को सैफई मे अभिनव स्कूल मतदान केंद्र पर पत्रकारो से बात करते हुए दिया था। 19 फरवरी 2017 को सैफई के अभिनव विद्यालय में विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ आई साधना ने भी परिवार में कलह की खबरों पर अखिलेश और प्रतीक यादव को अपनी दो आंखें बताया था। उन्होंने कहा था कि कोई अखिलेश को सौतेला बोलता है तो मुझे बुरा लगता है। हम लोगों में कोई सौतेलापन नहीं है । हमने अखिलेश की शादी कराई,उसके बच्चे हैं,हमारी बड़ी बहू डिंपल है। अखिलेश मेरा बड़ा बेटा है । प्रतीक मेरा छोटा बेटा है वही अपर्णा छोटी बहू है।
बताते चले कि वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले से ही एसपी में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश में पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी। उस समय कुछ चर्चाएं यह बड़ा तेजी से चली थी कि परिवार में झगड़ा कराने का मुख्य कारण साधना यादव को ही ठहराया गया था।
वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए साधना यादव ने बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जब कोई ऐसा अखिलेश को सौतेला कहता है तो मुझे बुरा लगता है, क्योंकि हमारे परिवार में सौतेलापन है ही नहीं । उसकी शादी हमने कराई,उसे एमपी हमने बनाया । हमारी बहू है, हमारा बेटा है फिर भी परिवार में कुछ भी गडबड़ नहीं है । अपनी बात को जारी रखते हुए साधना ने कहा कि अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं और ये सच है।
Updated on:
09 Jul 2022 07:59 pm
Published on:
09 Jul 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
