उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की रथयात्रा में भीड़ उमड़ी थी। जनता की सोच और रुख देखकर लगता है कि 2022 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता बहुत जुझारू और मेहनतकश हैं। उनकी बातों को भाजपा घुमाकर कहती है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनैतिक दलों बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है। सभी पार्टियां चुनाव में अधिक से अधिक सीटों को जीतने का ऐलान करती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार सक्सेना ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी इटावा में एक भी सीट नहीं जीत सकी तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा सपा मजबूती के साथ चुनाव लडेगी। सपा किसी छोटे दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुंबक और छोटे दल लोहे की तरह खिंचे चले आ रहे हैं।
बोले जनता का रुख देखकर लगता अखिलेश बनेंगे सीएम
उन्होंने कहा बीते 17 अगस्त को रथयात्रा में 20 लाख से अधिक की भीड़ जुटी थी और लोग रात भर डटे रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी क्रांति नहीं देखी। जनता की सोच और रुख देखकर लगता है कि 2022 में अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता बहुत जुझारू और मेहनतकश हैं। एक दिन में चार से पांच सभाएं करते हैं। उनकी बातों को भाजपा घुमाकर कहती है। भाजपा लोगों का शोषण करती है। आज सारे सवर्ण जाति के लोग अपने को ठगा महसूस करते हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।