16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोमती एक्सप्रेस की असुरक्षित यात्रा, जहर खुरानी ने नशीला बिस्किट खिलाकर लूटा, पटरी के बीच मिला यात्री

Railway passenger becomes victim of poisoning दिल्ली से लखनऊ आ रही ट्रेन में यात्री को जहरखुरान ने बिस्कुट खिलाकर लूट लिया। मामला उस समय सामने आया जब तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में उपचार करता यात्री, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Passenger robbed on Gomti Express after being fed drugged biscuits दिल्ली से लखनऊ आ रही गोमती एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के यात्री ने पहले दोस्ती की और फिर नशीला बिस्कुट खिलाकर बेहोश कर दिया। यात्री अपने आप को रेलवे लाइन के निकट पाया। होश आया और उसने चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने यात्री को स्टेशन पर उठा लाये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने यात्री से बातचीत की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌

दिल्ली से इटावा आ रहा था भूरे खान

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले भूरे पुत्र मुन्नी खान दिल्ली में फॉल सीलिंग का काम करता है जो अपने घर आ रहा था। दिल्ली से लखनऊ आ रही गोमती एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे पर से यात्रा करने के दौरान उसकी मुलाकात बगल में बैठे अज्ञात व्यक्ति से हुई। दोनों की बातचीत होती रही। इस दौरान उसने भूरे को बिस्कुट खाने के लिए दिया। बिस्कुट खाते ही भूरे खान बेहोश हो गया। रेलवे पटरी पर जब उसे होश आया तो जानकारी हुई कि उसका सब कुछ चला गया। अज्ञात व्यक्ति ने उसके पास रखे 5000 नगदी, एटीएम, मेट्रो कार्ड, मोबाइल भी लूट ले गया। ‌

रेलवे पटरी पर मिला भूरे खान

फफूंद रेलवे स्टेशन के पास भूरे खान कैसे पहुंचा? कुछ भी ज्ञात नहीं है। होश आने पर उसने चिल्लाकर लोगों को बुलाया। राहगीरों की मदद से स्टेशन पहुंचा। सूचना पाकर मौके पर रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। घटना के संबंध में घर वालों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे घर वाले भूरे खान को लेकर घर चले गए, लेकिन आज एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।