13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शताब्दी एक्सप्रेस में रेलयात्रियों का हंगामा, चेन पुलिंग कर रोक ली ट्रेन और फिर…

कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 12033 में रेल यात्रियों का हंगामा

2 min read
Google source verification
shatabdi express 12033

शताब्दी एक्सप्रेस में रेलयात्रियों का हंगामा, चेन पुलिंग कर रोक ली ट्रेन और फिर...

इटावा. कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का एक एसी अचानक खराब हो गया। एसी खराब हुआ तो ट्रेन के एसी डिब्बों में सवार यात्री पसीने-पसीने हो गये। बोगी के अंदर रुक पाना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण कई यात्री बेहोश हो गया। लंबे इंतजार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं तो यात्रियों का गुस्सा उबल पड़ा। गुस्साये रेल यात्रियों ने इटावा के पास शताब्दी एक्सप्रेस को रुकवा लिया और ट्रेन के स्टाफ से भिड़ गये। रेल यात्रियों ने बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पहुंची, लेकिन यात्रियों का हंगामा नहीं थमा।

इटावा के रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना ने बताया कि कानपुर से नई दिल्ली से जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस के दोनों जेनरेटरों में तकनीकी खराबी आ गई। रूरा रेलवे स्टेशन के पास इंजन बंद हो जाने के बाद रेलवे स्टाफ ने इसे चालू करने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाये। किसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन तक लाने की कोशिश की गई।

गुस्साये रेलयात्रियों ने की चेन पुलिंग
शताब्दी एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर पहुंचती, इससे पहले ही गुस्साये यात्रियों ने सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास हंगामा करते हुए चेनपुलिंग की और एक्सप्रेस रुकवा ली। स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना के मुताबिक, शताब्दी के इलेक्ट्रिशियन ने जेनरेटरों को सही करने की कोशिश की, जिसके बाद एक तो सही कर लिया गया, लेकिन दूसरा सही नहीं हो सका। इसलिए एक ही जेनरेटर से ही शताब्दी को दिल्ली के लिए रवाना किया।

एक जेनरेटर के सहारे ही दिल्ली रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस
इटावा के रेलवे जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग पर सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक खड़ी रही। यहां पर रेल यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस से नीचे उतर कर हंगामा किया। उसके बाद जैसे तैसे शताब्दी को इटावा रेलवे स्टेशन तक लाया गया, जहां 7 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक शताब्दी को रोक कर रखा गया। बाद में एक ही दुरुस्त जेनरेटर के माध्यम से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।