इटावा

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने एमपी चुनाव को लेकर दिया बयान, बोले प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि छुटभैया नेताओं पर उन्हें कोई भी जवाब नहीं देना है। ओपी राजभर के बयान पर बोलने से इंकार किया।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था तो मुख्यमंत्री की जुबान पर है। धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इटावा पहुंचे रामगोपाल यादव पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने 'इंडिया गठबंधन', मध्य प्रदेश चुनाव, ओपी राजभर पर पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।

रामगोपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर बोलने से इंकार कर दिया। ओमप्रकाश राजभर का नाम सुनते ही उन्होंने कहा कि छोड़ो ना यार।

गठबंधन पर बोलने से इंकार किया

कांग्रेसी नेताओं के समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को लेकर दिए जा रहे बयान पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यह छुटे भैया नेता है। अखिलेश जवाब दे चुके हैं। मुझे कुछ नहीं कहना है।

Published on:
22 Oct 2023 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर