उन्नावPublished: Oct 22, 2023 08:39:48 am
Narendra Awasthi
सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर, इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भू माफिया पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। बोले राहुल गांधी का नाम सुनना पसंद नहीं करते हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का नाम सुनना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए उनके किसी कमेंट पर उत्तर देना उचित नहीं समझता। साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 पर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा है कि हमने सभी प्रश्नों का उत्तर बहुत अच्छी तरह दिया है। हमें विश्वास ही कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका की जांच में हमें 99% मार्क देगी। भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई भूमि पर बनाए गए पार्क पर उन्होंने कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है। जो कहती है, वह करती है। हम शिलान्यास के साथ लोकार्पण भी करते हैं।