29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल ने किया आजम के बयान का समर्थन, बोले- सही है कहा 

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग सपा के बारे में झूठा प्रचार कर रहे हैं। सरकार ने चार साल में जो काम किए हैं, ऐसा काम 40 तक सरकार चलाने वाले लोगों ने नहीं किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 4 May 2016, 2:02 PM IST

shivpal

shivpal

इटावा.कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आजम खां के योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने मंगलवार को इटावा में साइकिल यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा कभी काम नहीं करती है। वे भड़काऊ भाषण देते हैं। संत होकर बहुत मर्यादित भाषा बोलनी चाहिये, संतों से बहुत उम्मीद होती है। यदि उनके बयान को सुने तो आजम खां ने जो भी कहा है, वह बहुत ठीक कहा है। शिवपाल सिंह यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये साइकिल चलाने के लिये पहुंचे थे।

आजम ने दिया था योगी पर विवादित बयान
बताते चलें कि बीते मंगलवार को गोरखपुर में आजम ने कहा था कि शादी करके योगी पहले खुद को साबित करें। जब वह यह साबित कर लेंगे तो मोहब्बत भी करना सीख जाएंगे। मोहब्बत का नतीजा भी आएगा और उनकी नस्ल आगे बढ़ेगी।

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में दस किलोमीटर दूरी तक चलाई। साइकिल शिवपाल सिंह यादव सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा में पहुंचे थे। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग सपा के बारे में झूठा प्रचार कर रहे हैं। सरकार ने चार साल में जो काम किए हैं, ऐसा काम 40 तक सरकार चलाने वाले लोगों ने नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में सांप्रदायिक शक्तियों की सरकार है। उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। अपनी सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि सपाई पूरे प्रदेश में सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए साइकिल चला रहे हैं। कुछ लोगों की वजह से प्रदेश विकास नहीं कर पाया है। सपा ने यूपी को विकास के रास्ते में ला दिया है।