
Hakan Fidan (Photo - Bloomberg)
इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच पिछले साल जून में 12 दिन तक युद्ध चला, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीज़फायर लागू हो गया। इस दौरान अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर अमेरिकी एयरफोर्स ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की। हालांकि बाद में ट्रंप ने सीज़फायर कराने में भी अहम भूमिका निभाई। इज़रायल और अमेरिका के हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु प्रोग्राम को खत्म करना था। ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया था कि अब दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं होगा, लेकिन अब स्थिति बदलती हुई नज़र आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप खुद भी ईरान पर हमला करने की योजना बना रहे हैं और कई बार ईरान को ऐसा करने की धमकी भी दे चुके हैं। अब तुर्की (Turkey) के विदेश मंत्री ने एक बड़ा खुलासा किया है।
तुर्की के विदेश मंत्री हाकन फिदान (Hakan Fidan) ने एक बड़ा खुलासा किया है। फिदान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "इज़रायल एक बार फिर ईरान पर हमले की फिराक में है। इज़रायल, ईरान पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा है। इससे क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ सकती है और मैं उम्मीद करता हूं कि वो कोई दूसरा रास्ता ढूंढ लें, लेकिन सच यह है कि इज़रायल को सिर्फ एक मौके की तलाश है जिससे वो ईरान पर हमला कर सके।"
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdoğan) ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान(Masoud Pezeshkian) से फोन पर बात की। इस दौरान एर्दोगन ने ईरान में किसी विदेशी हस्तक्षेप का विरोध किया और पड़ोसी देश की शांति-स्थिरता को महत्वपूर्ण बताया। तुर्की के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि उनका पूरा समर्थन ईरान के साथ है।
Updated on:
24 Jan 2026 01:06 pm
Published on:
24 Jan 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
