
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विवादित बयान दिया है। प्रतिभा शुक्ला ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्यार, मोबाइल और सजने-संवरे से दूर रहने की सलाह दे डाली।
यूपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा, "छात्राएं प्यार के चक्कर में न पड़ें। लड़कियां केवल शिक्षा पर ध्यान दें। प्यार-वार कुछ होता ही नहीं। ये अपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षण है। इससे बचें"।
उन्होंने कहा, “सपने देखने ही हैं तो अपने लक्ष्य के देखो न कि प्यार-मोहब्बत के। प्रतिभा शुक्ला ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह स्कूलों में बच्चों से इ्न सब मुद्दों पर खुल कर बात करें”। उन्होंने आगे कहा, “अगर बेटी ज्यादा सज-संवर कर निकल रही है तो कुछ गड़बड़ी है”।
मोबाइल से दूरी की सलाह
साथ ही प्रतिभा शुक्ला ने मोबाइल से दूरी बनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “मोबाइल एक तरह का नशा है। इसका इस्तेमाल नुकसानदायक है। मोबाइल से दूरी बनाकर अपने कैरेक्टर को अच्छा बनाएं।”
बेटों पर भी रखें ध्यान
मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा, "माता-पिता ध्यान रखे कि उनके बेटे-बेटी कहां जा रहे हैं। किससे मिल रहे हैं और क्यों मिल रहे हैं। बेटियों को दोस्त बनाएं। उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात करें"। उन्होंने आगे कहा, “बेटों पर भी ध्यान रखें। अगर उसके खर्चे ज्यादा हो रहें हैं तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं।”
Published on:
20 Jan 2023 05:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
