13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान, 20 अपराधियों को पकड़ कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में 20 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

3 min read
Google source verification
etawah

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में 20 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गये थे की लम्बे समय से वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसी को लेकर इटावा में विभिन्न थाना क्षेत्रों में आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई। इटावा के विभिन्न थानाध्यक्षों ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भिजवाया। सभी थानों से अब तक 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो लम्बे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।


जनपद में पुलिस ने चलाया धर पकड़ अभियान


जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इटावा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा लूट के वांछित एक अभियुक्त को लूट के माल साथ गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटी गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण


दिनांक 25.08.2017 को अभियुक्त द्वारा उसराहार एरवाकटरा रोड पर पृथ्वीपुरा पुरैला गांव के पास श्रीमती ज्योति पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गुजराती नगरिया थाना उसराहार पर तमंचा लगाकर एक चैन व एक जोड़ी झुमकी लूट ली गई थी। इसके संबंध में थाना ऊसराहार पर मुकदमा अपराध संख्या 298/17 धारा 392 भादवि व 10 /12 दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 300/17 धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार पर पंजीकृत किया गया।


वही दिनांक 29.08. 2017 को प्रातः समय 6:00 बजे रामनारायण पुत्र शिव कुमार निवासी अभिनयपुरा थाना बसरेहर द्वारा सूचना दी कि दीपकांत द्वारा वादी के चाचा नाहर सिंह पुत्र प्रेमराज उम्र 56 वर्ष चाची श्रीमती जावित्री देवी पत्नी नाहरसिंह उम्र 50 वर्ष तथा बुआ श्रीमती कमला देवी पत्नी सुरेश बाबू उम्र 48 वर्ष की हत्या कर दी गई है। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तथा उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया उक्त घटना के बारे में पूछताछ करने पर संज्ञान में आया कि अभियुक्त नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है, तथा जो पैसों के लिए अपने मां बाप से अक्सर लड़ाई झगड़ा करता था।

जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा विगत में हुई घटनाओं में वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक इटावा के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना स्तर पर टीमें बनाकर कार्रवाई की गई जिसमें जनपद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


वांछित अभियुक्त नीलेश द्वारा अपने पांच साथियों के साथ मिलकर दिनांक 22. 05. 2017 को कचौरा रेलवे पुल के नीचे एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर लूट की गई थी। जिस के संबंध में 25.08. 2017 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा ₹5000 का इनामी अपराधी घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है दिनांक 28.08 2017 को पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर द्वारा नीलेश पर ₹12000 का इनाम घोषित किया गया। नीलेश पुत्र जगर सिंह निवासी परसुआ थाना जसवंतनगर पर विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों पर 30 अभियोग संगीन धाराओं में पंजीकृत हैं।

अभियुक्तों से बरामद माल


1- एक गले की चेन पीली धातु

2- एक वोटर ID वादी से लूटी गई

3- घटना में प्रयुक्त काली पल्सर मोटर साइकिल नंबर यूपी 75 आर 8091

4- घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 5- एक कारतूस जिंदा

वही इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें 20 अभियुक्तों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

image