इटावा

weather forecast: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल, 13 से 17 सितंबर तक के लिए अलर्ट

इटावा और फर्रुखाबाद के तापमान में एक बार फिर बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। बारिश के विषय में यह जानकारी दी गई है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल-

less than 1 minute read
Sep 13, 2023
weather forecast: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल, 13 से 17 सितंबर तक के लिए अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आगामी 13 से 17 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के बीच और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर उठ रहे चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी दिखाई पड़ रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। इटावा के तापमान में पिछले दिनों के तापमान से वृद्धि नजर आ रही है। आज शाम को हल्की-फुल्की बारिश होने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद के मौसम में भी जबरदस्त परिवर्तन आया है। गर्मी एक बार फिर दस्तक दे रही है।

इटावा का अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना बताई गई है। रात में भी आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। उमस और गर्मी एक बार फिर लौट आई।

फर्रुखाबाद का मौसम

फर्रुखाबाद में आज शाम को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया था अब एक बार फिर तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है अधिकतम 30 डिग्री के आसपास है जबकि न्यूनतम भी 28 डिग्री रहने का अनुमान है मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित है।

Published on:
13 Sept 2023 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर