इटावा

UP Weather: गर्म हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, तापमान चरम पर, रहे सावधान

यूपी में हीटवेव यानी गर्म हवाओं का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून और 11 जून को तापमान चरम पर रहेगा। बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। आइए जानें इटावा और फर्रुखाबाद का मौसम।

less than 1 minute read
Jun 10, 2023
UP Weather: गर्म हवाओं को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, तापमान चरम पर, रहे सावधान

मानसून के आने में अभी देरी है। लेकिन आसमान में बादल की आंख में चोली जारी रहेगी। लेकिन हीटवेब का भी असर दिखाई पड़ेगा। जिसका मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गर्म हवाओं की चलने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं इटावा और फर्रुखाबाद के मौसम के विषय में-

10 जून इटावा का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। इसकी गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

11 जून इटावा का मौसम

रविवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। हवाएं 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश

11 जून फर्रुखाबाद का मौसम

रविवार 11 जून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य से साफ रहेगा। हवा की गति लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। शाम को भी आसमान साफ रहेगा

Published on:
10 Jun 2023 06:24 am
Also Read
View All

अगली खबर