इटावा में नसबंदी कराने के बाद महिला को पेट में दर्द हुआ। एंबुलेंस अस्पताल ले गई। फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया।
उत्तर प्रदेश के इटावा में नसबंदी के बाद एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। जो चर्चा का विषय बना है। महिला ने बेटी की जन्म के बाद सरकार से मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है सरकार मुआवजा दे। जिससे वह अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छी तरह से कर सकें।
मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के सीपुरी बारालोकपुर का है। गांव निवासी पिंकी देवी पत्नी संजू ने पांचवी बेटी को जन्म दिया। जबकि महिला नसबंदी करा चुकी है। बेटी जन्म के बाद परिवार वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं। संजू ने बताया कि 8 नवंबर 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर में उनकी पत्नी की नसबंदी हुई थी।
पति ने मुआवजे की मांग की
बीते मंगलवार को उनकी पत्नी को पेट में दर्द हुआ। एंबुलेंस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने पिंकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर लेकर गई। जहां इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में एक बेटी ने जन्म दिया।
6 महीने से नहीं मिला वेतन
संजू ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। जहां पिछले 6 महीने से उसे वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण खर्च खर्च चलाने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में उनकी पत्नी ने पांचवी बेटी को जन्म दिया। जिससे बचने के लिए उन्होंने नसबंदी कराया था। वह भी फेल हो गई। उन्होंने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की।