5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रिटिश संसद में खारिज ब्रेग्जिट समझौता, पीएम थरेसा मे को देना पड़ सकता है इस्तीफा

इसके पक्ष में जहां 202 वोट मिले हैं, वहीं विपक्ष में 432 वोट पड़े हैं

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jan 16, 2019

brexit

ब्रिटिश संसद में खारिज ब्रेग्जिट समझौता, पीएम टरीजा मे को देना पड़ सकता है इस्तीफा

लंदन। ब्रिटेन के लिए यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया खटाई में पड़ गई है। मंगलवार को हुए मतदान में प्रधानमंत्री थरेसा मे को करारी हार मिली है। ब्रेग्जिट समझौते के पक्ष में जहां 202 वोट मिले हैं। वहीं विपक्ष में 432 वोट पड़े हैं। डील खारिज होने के बाद पीएम थरेसा मे को इस्तीफा तक देना पड़ सकता है। बता दें कि ब्रेग्जिट से निकलने के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। अभी इसमें दो महीने का समय बचा है। अब ब्रिटिश संसद में प्रस्ताव पारित नहीं होने की स्थिति में ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना को धक्का लगा है।

अपनी हार का डर सता रहा था

प्रधानमंत्री थरेसा मे को मतदान से पहले ही अपनी हार का डर सता रहा था और वह पहले भी एक बार वोटिंग को टलवा चुकी थीं। वह लगातार सांसदों से पक्ष में वोट करने की अपील कर रही थीं। गौरतलब है कि करीब 18 महीने तक चली बातचीत की प्रक्रिया के बाद नवंबर में यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट समझौते पर सहमति हुई थी। दिसंबर में समझौते को लेकर निम्न सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में मतदान होना था, लेकिन हार के डर से इसे टाल दिया गया था।

सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा

विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन के अनुसार प्रधानमंत्री टरीजा मे सांसदों की चिंताओं को दूर करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। ब्रेग्जिट पर शाम सात बजे मतदान शुरू हुआ और देर रात फैसला आ गया। उम्मीद किया जा रहा है कि ब्रेग्जिट समझौते में बदलाव होगा या फिर इसे रद्द कर दिया जाएगा। पीएम थरेसा अगर प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग हो जाती हैं तो इससे दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा और वैश्विक बाजार में उसकी साख कमजोर होगी। संसद के नियम के मुताबिक थरेसा मे प्रस्ताव पारित कराने में विफल हुईं और उन्हें तीन दिन के अंदर अपने अगले कदम को बताते हुए नया प्रस्ताव लेकर आने की जरूरत है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.