3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में चाकू और जुबां पर अल्लाह का नाम, सड़क पर दौड़ा और मचाया कत्ल-ए-आम

इस हमले में 2 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं कई घायल हो गए, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है।

2 min read
Google source verification
France man attacked many with knife IS claims responsibilty

पेरिस। फ्रांस में एक अज्ञात हमलावर ने राहगीरों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना राजधानी पेरिस में शनिवार रात की है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने सेंट्रल पेरिस के ओपेरा डिस्ट्रिक्ट में बीच सड़क पर पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 2 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं कई घायल हो गए, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है।

आरोपी ने अचानक किया था हमला
मीडिया रिपोर्टों में आधिकारिक ट्वीट के हवाले से बताया, 'एक संदिग्ध ने पेरिस के दूसरे डिस्ट्रिक्ट में पांच लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें दो की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं।' बताया जा रहा है कि आरोपी ने अचानक ही हमला करना शुरू कर दिया, और किसी के कुछ समझ आने तक 5-6 लोग उसका निशाना बन चुके थे।

बिहार: तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी में खाने को लेकर हुआ बवाल, टूट गया जयमाल का मंच

पुलिस की गोली से मारा गया हमलावर
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने हमलावर पर गोलियां चलाईं। जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। फ्रांस के गृहमंत्री जेरार्ड कोलोंब ने इस जघन्य अपराध की निंदा की और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। फ्रांस के एक स्थानीय अखबार ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि हमलावर राहगीरों पर चाकू से हमला करते वक्त चिल्ला रहा था।

इस रहस्यमयी कब्रिस्तान में दफनाने के बाद भी जस की तस बनी रहती है लाश, लोगों में खौफ का माहौल

आरोपी बार-बार लगा रहा था 'अल्लाह हू अकबर' का नारा
इस घटना के बाद हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठने कहा कि उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि हमलावर चाकू से वार करते समय बार-बार 'अल्लाह हू अकबर' चिल्ला रहा था।

Story Loader