19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्फ के नीचे मिले 100 से ज्यादा ज्वालामुखी

ब्रिटेन में एडिनबर्ग विवि के शोधकर्ताओं के अनुसार 91 ज्वालामुखियों का और पता चला है।

2 min read
Google source verification

image

Ashutosh Kumar Singh

Aug 15, 2017

volcanoe

लंदन. वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में बर्फ की चादर की सतह से दो किमी नीचे 100 ज्वालामुखियों का पता लगाया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह इलाका पृथ्वी का सबसे बड़ा ज्वालामुखीय क्षेत्र है। ब्रिटेन में एडिनबर्ग विवि के शोधकर्ताओं के अनुसार 91 ज्वालामुखियों का और पता चला। जबकि कुछ समय पहले ही 47 ज्वालामुखी खोजे जा चुके हैं। इन में से कुछ ज्वालामुखी स्विट्जरलैंड के 4 हजार मीटर ऊंचे ईगर पर्वत के बराबर हैं।

3850 मीटर ऊंचे
वैज्ञानिकों के मुताबिक नए खोजे ज्वालामुखी 100 से लेकर 3850 मीटर ऊंचे हैं। ये सभी ज्वालामुखी बर्फ की मोटी चादरों से ढके हुए हैं। यह ज्वालामुखी पश्चिम अंटार्कटिका रिफ्ट सिस्टम में मौजूद हैं।

विश्व की अन्य खबरें

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 91 हुई
नेपाल में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। अभी तक हजारों लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार राहत एवं बचाव कार्यो सहित पुनर्वास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया, "सरकार ने बचाव एवं राहत कार्य तेज कर दिए हैं। नेपाल सेना के सात हेलीकॉप्टर, निजी क्षेत्र के छह हेलीकॉप्टर, मोटर बोट और रबर बोटों की मदद ली जा रही है।" देश में शुक्रवार से बाढ़ का प्रकोप जारी है। इससे देश के पूर्वी, मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। अभी तक कुल 50,000 घर जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ में 3,000 से अधिक घर नष्ट हो चुके हैं और अनुमानित रूप से 400 मवेशियों की मौत हो चुकी है। बाड़ से 22,000 लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। मंत्रालय का कहना है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार दोपहर से बादल फटने की घटनाएं रूक गई हैं।

ये भी पढ़ें

image