26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा मोदी के लिए इवेंट है डोकलाम विवाद

राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी की नीतियों पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पाक को लेकर मोदी के पास कोई रणनीति नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 24 Aug 2018, 5:28 PM IST

Rahul gandhi

प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा मोदी के लिए इवेंट है डोकलाम विवाद

लंदनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। लंदन में इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज (IISS) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वे सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हैं लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पाकिस्तान को लेकर गहराई से सोची-समझी रणनीति नहीं है। राहुल ने कहा कि पाकिस्तान में सत्ता के कई केंद्र है जिसकी वजह से उससे बातचीत करना बहुत बड़ा मुश्किल काम है। डोकलाम पर कांग्रेस की स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस विवाद को टाला जा सकता था लेकिन पीएम मोदी डोकलाम को एक इवेंट की तरह देखते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डोकलाम में आज भी चीनी सैनिक मौजूदगी हैं।

ये भी पढ़ेंः खुशखबरी: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, मनरेगा की मजदूरी में होगी बढ़ोतरी

पीएमओ में सिमट गई है सत्ता की पूरी ताकत
इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज (IISS) के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में सरकार की पूरी ताकत पीएमओ तक सिमट गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत तभी सफल हुआ है जब सत्ता विकेंद्रीकृत हुई। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी और गरीब लोग परेशान हैं।
आरएसएस पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस पूरे देश के संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी करने के पीछे आरएसएस का ही हाथ था। राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी का विचार वित्त मंत्री और आरबीआई को नज़रंदाज़ करके सीधे आरएसएस से आया और प्रधानमंत्री के दिमाग में बैठा दिया गया। राहुल ने कहा कि 70 साल से बदलाव के दौर से भारत गुजर रहा है।