
लंदन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar ) आज लंदन में 19 वें राष्ट्रमंडल विदेश मामलों के मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान अन्य विदेशी मंत्रियों के अलावा उनके ब्रिटिश समकक्ष जेरेमी हंट से मिलने की संभावना है।
मार्लबोरो हाउस में कॉमनवेल्थ के मुख्यालय में आयोजित होने वाली कॉन्क्लेव में पाकिस्तान सहित विभिन्न राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्री भाग ले रहे हैं।
ब्रिटिश विदेश मंत्री से मिलेंगे जयशंकर
इस यात्रा के दैरान विदेश मंत्री के अपने ब्रिटिश समकक्ष से मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर की यह तीसरी यात्रा है। अपनी इस यात्रा के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से मिलने की भी संभावना है।
पाक विदेश मंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं
पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मंगलवार रात को लंदन पहुंचे। पहले इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि पाक विदेश मंत्री के साथ जयशंकर की मुलाकात हो सकती है लेकिन कॉमनवेल्थ में भारतीय प्रतिनिधि ने यह साफ़ कर दिया कि फिलहाल इस मीटिंग में पाक विदेश मंत्री से मिलने की कोई योजना नहीं है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
10 Jul 2019, 6:56 PM IST
Published on:
10 Jul 2019, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.