29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एग्जाम गाइड : इन सवालों की तैयारी कर आप पा सकते हैं सफलता

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना पाठ्यक्रम जरूर पूरा करें। लेकिन, इसके साथ साथ समय के सदुपयोग का भी ध्यान जरूर रखें।
2 min read
Google source verification
Exam Guide

exam dates

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना पाठ्यक्रम जरूर पूरा करें। लेकिन, इसके साथ साथ समय के सदुपयोग का भी ध्यान जरूर रखें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपने कितना पढ़ा, न की कितनी देर पढ़ाई की। हालांकि, कुछ सवाल ऐसे होते हैं जिनको आप ढंग से पढ़ लें, तो सफलता पाने में आपको ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

1. निम्नलिखित में से किसे हाल ही आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
(अ) देवेन्द्र पाठक

(ब) विक्रम नाथ

(स) अनिरुद्ध चौहान

(द) अरविन्द वशिष्ठ

2. इजरायल में हुए आम चुनावों में निम्नलिखित में से किस नेता की पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है?
(अ) बेन्नी गैंत्जे

(ब) शिमोन पेरेस

(स) बेंजामिन नेतन्याहू

(द) एहुद बराक

3. हाल ही किस कंपनी द्वारा निजी फंड से लॉन्च किया गया पहला चन्द्र मिशन असफल हो गया है?
(अ) स्पेस एक्स

(ब) लॉक हीड मार्टिन

(स) बोइंग

(द) हॉक्स

4. हाल ही वैज्ञानिकों द्वारा किस देश में आदि मानव की नई प्रजाति के जीवाश्म खोजे गये हैं?
(अ) फिलीपींस

(ब) मलेशिया

(स) हंगरी

(द) कंबोडिया

5. मिट्टी से निर्मित पांचना बांध किस जिले में है?
(अ) दौसा

(ब) बूंदी

(स) प्रतापगढ़

(द) करौली

6. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?
(अ) कुमारगुप्त प्रथम

(ब) चंद्रगुप्त

(स) स्कंदगुप्त

(द) कुमारगुप्त द्वितीय

7. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला ‘धर्म चक्र प्रवर्तन’ किस स्थान पर दिया था?
(अ) लुंबिनी में

(ब) सारनाथ में

(स) पाटलिपुत्र में

(द) वैशाली में

8. प्रथम लोकसभा की पहली बैठक कब हुई?
(अ) 7 मार्च, 1952

(ब) 22 अक्टूबर, 1952

(स) 13 मई, 1952

(द) 16 अगस्त, 1952

9. कुंचिकल जलप्रपात कहां स्थित है?
(अ) केरल

(ब) कर्नाटक

(स) आंध्रप्रदेश

(द) तेलंगाना

10. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र किस स्थान पर स्थित है?
(अ) श्री हरिकोटा

(ब) पुणे

(स) अहमदाबाद

(द) तिरुवनंतपुरम

उत्तरमाला : 1.ब 2.स 3.अ 4.अ 5.द 6.अ 7.ब 8.स 9.ब 10.द