3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide : इन प्रश्नों की तैयारी से परीक्षाओं में मिलता है फायदा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों कई बार इस दुविधा में रहते हैं कि परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए।
2 min read
Google source verification
Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,education news in hindi,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,education tips in hindi,sarkari job,questions Answers,GK mock test,

entrance exams

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों कई बार इस दुविधा में रहते हैं कि परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए। तो हम आपकी समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। हम यहां आपको कुछ प्रश्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तैयारी करने से आपको परीक्षा में सफलता हासिल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

1. निम्नलिखित में से किसे जामिया मिलिया इस्लामिया विवि की पहली महिला कुलपति नियुक्त किया गया है?
(अ) शबाना आजमी

(ब) रजिया सुल्ताना

(स) सारा मलिक

(द) नजमा अख्तर

2. अमरीका ने हाल ही किस देश की सेना रिवॉल्युशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है?
(अ) बांग्लादेश

(ब) ईरान

(स) इराक

(द) पाकिस्तान

3. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया?
(अ) साइना नेहवाल

(ब) सानिया मिर्जा

(स) पीवी सिंधु

(द) मनु भाकर

4. वैज्ञानिकों ने हाल ही स्टीफन हॉकिंग के किस सिद्धांत को मानने से इनकार किया है?
(अ) बेबी यूनिवर्स

(ब) डार्क मैटर

(स) अर्थ रोटेशन

(द) हाइड्रोलिक कोलाइजन

5. राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरुआत किसके द्वारा की गई?
(अ) हीरालाल शास्त्री

(ब) बरकतुल्ला खां

(स) शिवचरण माथुर

(द) मोहनलाल सुखाडिय़ा

6. निम्नलिखित में से किसे ऋग्वेद में युद्ध देवता समझा जाता है?
(अ) अग्नि

(ब) इंद्र

(स) सूर्य

(द) वरुण

7. ‘दीवान-ए-कोही’ नामक विभाग की स्थापना निम्न में से किस सुल्तान ने की थी?
(अ) जलालुद्दीन खिलजी

(ब) अलाउद्दीन खिलजी

(स) मुहम्मद बिन तुगलक

(द) फिरोज शाह तुगलक

8. 11 दिसम्बर, 1946 को किसे संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया था?
(अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(ब) जवारलाल नेहरू

(स) बी.आर. अम्बेडकर

(द) के.एम. मुंशी

९. भारत यू. एन. ओ. का सदस्य किस वर्ष से है?
(अ) १९६१ से

(ब) १९५१ से

(स) 1945 से

(द) 1972 से


10. जंजीबार तथा पेम्बाद्वीप किस देश के तट पर स्थित है?
(अ) केन्या

(ब) तंजानिया

(स) घाना

(द) मोजाम्बिक

उत्तरमाला : 1.द 2.ब 3.स 4.ब 5.अ 6.ब 7.स 8.अ 9.स 10.ब