15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए ऑफिसियल मॉक टेस्ट रिलीज, ये रहा एक्टिव लिंक

संयुक्त प्रवेश एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2023 के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आधिकारिक मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस टेस्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर इसे दे सकते हैं।

2 min read
Google source verification
,

JEE Advanced 2023 official mock tests out

JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2023 के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आधिकारिक मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस टेस्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर इसे दे सकते हैं। जेईई एडवांस मॉक टेस्ट को वास्तविक एग्जाम के पैटर्न में डिजाइन किया गया है और यह स्टूडेंट्स को एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद कर सकता है। जेईई एडवांस मॉक टेस्ट को वास्तविक एग्जाम के पैटर्न में डिजाइन किया गया है और यह स्टूडेंट्स को एग्जाम में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और कंप्यूटर आधारित एग्जाम देने के तरीके को समझने में मदद कर सकता है।

एडमिट कार्ड 29 मई को

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) गुवाहाटी की ओर से संयुक्त प्रवेश एग्जाम जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी किए जाएंगे। आपको बता दे पंजीकरण प्रक्रिया 7 मई को समाप्त हो गई थी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) एग्जाम रविवार, 4 जून, 2023 को होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

JEE Advanced 2023 मॉक टेस्ट

Paper 1- Link
Paper 2.- Link


एडवांस आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसईआर और देश भर के कुछ अन्य शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। एग्जाम के लिए योग्य होने के लिए, एक स्टूडेंट्स को जेईई मेन में शामिल होना होगा और इसमें पास होने के लिए शीर्ष 2.5 लाख स्टूडेंट्स (आल कैटेगरी ) में शामिल होना होगा।

यह भी पढ़ें- CUET UG 2023: एनटीए ने यहां पोस्टपोन की CUET UG एग्जाम, देखें नोटिस