
CUET UG 2023 exam postponed
CUET UG 2023 Exam Postponed: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) का आयोजन कल यानी 21 मई 2023 से होने जा रहा है। इस बीच एग्जाम आयोजित करने वाली संस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक अहम नोटिस जारी किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने को मणिपुर और जम्मू-कश्मीर (J & K) में स्नातक प्रवेश (CUET-UG) के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश एग्जाम को पोस्टपोन करने की घोषणा की है। इन राज्यों में अब एक्साम्स 26 और 29 मई को कराया जाना प्रस्तावित है। पूर्वोत्तर राज्य में जातीय समूहों के बीच चल रहे तनाव के कारण मणिपुर में एग्जाम पोस्टपोन करने का निर्णय राज्य सरकार की सिफारिश के बाद आया है। जम्मू-कश्मीर में, NTA ने क्षेत्र के भीतर अस्थायी एग्जाम केंद्र स्थापित करने के लिए एग्जाम को पोस्टपोन किया है, जिससे छात्रों को आसानी से एग्जाम देने में सुविधा हो।
एक बयान में, NTA ने स्पष्ट किया कि CUET-UG परीक्षा, बाड़ी सभी जगह परीक्षाएं 21 मई से 6 जून तक होनी हैं। इसके लिए एजेंसी ने एडमिट कार्ड पहले ही रिलीज कर दिए है। NTA ने कहा है की राज्य (मणिपुर) प्रशासन से संपर्क करने के बाद 29 मई 2023 से मणिपुर राज्य में सभी एक्साम्स कराने की सलाह दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार मणिपुर के 3,697 कैंडिडेट्स ने राज्य में परीक्षा में बैठने का विकल्प चुना था। अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन नए परीक्षा केंद्र स्थापित करने में मदद कर रहा है।
यह भी पढ़ें- SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट जारी, शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट देखें यहां
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के अनुसार कैंडिडेट्स की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने और जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुविधा के लिए, एनटीए अस्थायी केंद्र बनाने की संभावना तलाश रहा है। यह निर्णय लिया गया है कि CUET (UG) अब 26 मई, 2023 से UT जम्मू और कश्मीर में आयोजित किया जाएगा। यूटी के बाहर यात्रा किए बिना परीक्षा देने के ऑप्शन ढूंढने की कोशिश की जा रही है। जम्मू-कश्मीर के 87,309 छात्रों ने इस साल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जो पिछले साल के 13,021 की संख्या से छह गुना अधिक है।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर जारी, फरवरी में होगी एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Published on:
20 May 2023, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.