30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर जारी, फरवरी में होगी एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UP Board Academic Calendar: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड ने 2023-24 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एकेडमिक कैलेंडर upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 20 May 2023, 12:55 PM IST

,

UP Board academic calendar 23-24 released

UP Board Academic Calendar: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड ने 2023-24 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एकेडमिक कैलेंडर upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया है. इससे स्कूलों और स्टूडेंट्स को अभी से नए सेशन की तैयारी करने में मदद मिलेगी। बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को करियर गाइडेंस पोर्टल 'पंख' में नामांकित किया जाए। ऐसा करने से छात्र भविष्य में अपनी रुचि के करियर को चुनने के लिए निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

इसके अलावा यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में 22 दिसंबर को मशहूर गणितज्ञ रामानुजम का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें पजल और मेंटल मैथ्स पर आधारित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड ने 2023-24 की कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए एक्साम्स फरवरी से होगी। फरवरी 2024 में 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम से पहले 16 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे।

1 अप्रैल से नया सेशन

जारी किये गए यूपी बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक यह एकेडमिक कैलेंडर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया है। नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से होगी। जुलाई और अगस्त में दो मासिक टेस्ट होंगे. कक्षा 9 और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2024 के चौथे हफ्ते में आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए 'जिज्ञासा ऑन कॉल' (क्वेरी ऑन कॉल) नामक एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां छात्र अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Teacher Jobs: यहां 8 हजार से ज्यादा गवर्नमेंट टीचर के पदों पर भर्ती शुरू, यहां करें अप्लाई


क्लास 6 से 12 के लिए जारी किया गया है कैलेंडर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ महेन्द्र देव की ओर से जारी किया गया है। यूपी बोर्ड का एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक यह एकेडमिक कैलेंडर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया है। कक्षा 9 और कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी और इसका परिणाम फरवरी 2024 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट जारी, शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट देखें यहां