29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल बाद पहली बार मेरिट सूची में एक भी छात्र नहीं

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। इस बार जिला शिक्षा विभाग व विद्यार्थियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 13 साल बाद यह स्थिति रही कि बालोद जिले में एक भी विद्यार्थी मेरिट में स्थान नहीं बना पाया। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे।

4 min read
Google source verification
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। इस बार जिला शिक्षा विभाग व विद्यार्थियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। इस बार जिला शिक्षा विभाग व विद्यार्थियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 13 साल बाद यह स्थिति रही कि बालोद जिले में एक भी विद्यार्थी मेरिट में स्थान नहीं बना पाया। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। कह रहे थे कि इस बार भी जिले से विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान बनाएंगे।

दसवी के परिणाम में 8 प्रतिशत की गिरावट

कक्षा दसवीं में जिले का उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम 65.94 प्रतिशत रहा जो प्रदेश में 29वें नंबर पर रहा। कक्षा बारहवी में 77.79 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रदेश में बालोद का परीक्षा परिणाम 30वें स्थान पर रहा। इस साल का परिणाम बीते साल की तुलना में और निराशाजनक रहा। कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें :

इस जिले में भू-जल स्तर में आया सुधार, आप जानकर हो जाएंगें हैरान

दसवीं की परीक्षा में 2520 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण

दसवीं की परीक्षा में 5 हजार 814 बालिका एवं 4 हजार 612 बालिका यानी कुल 10 हजार 426 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 3 हजार 936 प्रथम, 2 हजार 800 द्वितीय एवं 131 विद्यार्थी तृतीय रहे। 1027 विद्यार्थी पूरक आए हैं। 2530 विद्यार्थि अनुत्तीर्ण हुए। छात्रों का परिणाम 59.88 व छात्राओं का परिणाम 70.73 रहा। इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी।

बारहवी में 819 विद्यार्थी रहे अनुतीर्ण

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार बारहवीं में 3,584 बालक एवं 5 हजार 161 बालिका सहित कुल 8 हजार 745 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 3771 विद्यार्थी प्रथम, 2896 विद्यार्थी द्वितीय एवं 133 विद्यार्थी तृतीय स्थान पर हैं। 6800 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वही 1122 विद्यार्थी पूरक आए हैं। बारहवीं का परिणाम 77.79 प्रतिशत रहा। 73.60 प्रतिशत छात्र व 80.70 प्रतिशत छात्राएं सफल हुए।

यह भी पढ़ें :

मालवाहक बने काल, एक माह में तीन की मौत

किस साल कितने विद्यार्थी आए मेरिट सूची में

सन् - कक्षा 10वीं - कक्षा 12वीं
2012-13 - 2 - 0
13-14 - 1 - 2
14-15 - 1 - 1
15-16 - 2 - 2
16-17 - 1 - 5
17-18 - 2 - 1
18-19 - 3 - 2
2020-21 - कोरोना काल
21-22 -0 - 3
22-23 -1 - 3
23-24 - 11 - 1
2024-25 - 5 - 1
2025-26 - 0 - 0

12वीं में अर्जुंदा के जीत गजेंद्र और 10वीं में वंशिक शर्मा जिले की टॉपर

बालोद, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। 12वीं का परिणाम 77.79 प्रतिशत एवं 10वीं बोर्ड का परिणाम 65.94 प्रतिशत रहा। 12वीं में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के विद्यार्थी जीत गजेन्द्र ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है। 10वीं में ब्लेज एकेडमी उमरादाह की छात्रा वंशिक शर्मा ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

कलेक्टर ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने जिला स्तरीय टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपने संस्थान, गुरुजनों एवं माता-पिता का नाम रोशन करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बारहवीं में टॉप टेन में रहे विद्यार्थी

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने बताया कि हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम के अंतर्गत जिले के टॉप टेन में स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के विद्यार्थी जीत गजेन्द्र ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाया है। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अर्जुंदा के रुद्र कुमार यादव ने 94.60 अंक अर्जित कर द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय कुसुमकसा की छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने 93.80 अंक अर्जित कर तृतीय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरदफोड़ की छात्रा नीलम देवांगन ने 93.60 अंक अर्जित कर चतुर्थ, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा डॉली साहू ने 93.20 अंक अर्जित कर पांचवां, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरर की छात्रा प्राची पटेल ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर छठवां, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर की छात्रा पायल ने 92.80 अंक अर्जित कर सातवां, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय अछोली की छात्रा चंचल साहू एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरकापार के छात्र गौरव ने संयुक्त रूप से 92.60 अंक अर्जित कर आठवां, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा ज के छात्र गोपेश्वर देशमुख एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर के छात्र वेदांशु कुमार ने संयुक्त रूप से 92.40 अर्जित कर नौवां स्थान बनाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला की छात्रा हर्षिता मेहता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा के छात्र तुषार डोंगरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर की छात्रा उरमी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुरुर की छात्रा योगिता और महावीर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र दिव्यांक साहू ने संयुक्त रूप से 92.20 अंक अर्जित कर दसवां स्थान बनाया है।

दसवीं में टॉप टेन में आए विद्यार्थी

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम अंतर्गत ब्लेज एकेडमी उमरादाह की छात्रा वंशिक शर्मा ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान बनाया है। प्रयास शासकीय रेसिडेंसियल स्कूल पिनकापार के छात्र तिव्यांशु एवं नरगिश बांधव ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान बनाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा के यश कुमार साहू ने 96.83 प्रतिशत अर्जित कर तीसरा, प्रयास शासकीय रेसिडेंसियल स्कूल पिनकापार के अर्जित पटेल ने 96.33 प्रतिशत अर्जित कर चतुर्थ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला की छात्रा कृतिका एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमोरा की छात्रा आयुषी ने संयुक्त रूप से 95.83 अर्जित कर पांचवां स्थान बनाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा की छात्रा समृद्धि, तेलिना देवांगन और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा की छात्रा दीपिका साहू एवं लिंगेश्वर पब्लिक स्कूल सनौद की छात्रा तृप्ति देवांगन सहित कुल 4 छात्राओं ने संयुक्त रूप से 95.50 प्रतिशत अर्जित छठवां स्थान बनाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघमरा की छात्रा नीलिमा देवांगन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेली की छात्रा खुशबू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचलगोंदी के छात्र शिवम निषाद, प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र टेकेन्द्र एवं गीत शील ने 95.17 अंक अर्जित कर सातवां स्थान बनाया है। प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र मुकेश कुमार ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर आठवां, प्रयास आवासीय विद्यालय पिनकापार के छात्र जोशी ने 94.83 अंक अर्जित कर नौवां एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसहीकला की छात्रा यामिनी हिरवानी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुंडरदेही के छात्र निखिल साहू एवं लिंगेश्वर पब्लिक स्कूल सनौद के छात्र चिरंजीवी ने 94.67 अंक अर्जित कर दसवां स्थान बनाया है।